Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: सीआरपीएफ ने मनाया शहादत दिवस! जीडी केदारनाथ मिश्रा का प्रतिमा का हुआ अनावरण


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के जोगा -अम्मरपुर निवासी अमर शहीद हवलदार जीडी केदारनाथ के 20 वीं  पुण्यतिथि पर उनके गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस अवसर पर गांव पहुंच कर उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ अमेठी मदन कुमार ने प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही सैनिक सम्मान के साथ पुष्प अर्पित किया गया।इस अवसर पर शहीद हवलदार जीडी केदारनाथ मिश्रा को याद करते हुए उप महानिरीक्षक ग्रुप सीआरपीएफ अमेठी मदन कुमार ने बताया कि  सन् 1985 मे जीडी के पद पर सीआरपीएफ में तैनात शहीद केदारनाथ मिश्रा को 17 अगस्त 2006 को जम्मू-कश्मीर कश्मीर के मायसूमा थाना क्षेत्र के कोकर बाजार में गश्त के दौरान एक संकरी गली के एक मुहाने पर कुछ आतंकवादी फायर कर भाग गए  शहीद हवलदार जीडी केदारनाथ मिश्रा की टुकड़ी ने उनका पीछा किया लेकिन आंतकवादी फरार होने में कामयाब रहे। आतंकवादियो द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में घायल शहीद हवलदार जीडी केदारनाथ मिश्रा की मौत हो गई आज उनकी 20 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ और यह दिन सीआरपीएफ द्वारा शहादत दिवस के रूप में मना रही हैं। उन्होंने बताया वीरनारी उषा मिश्रा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर शहीद हवलदार जीडी केदारनाथ मिश्रा का पूरा परिवार सीआरपीएफ ग्रुप अमेठी की टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |