संग्रामपुरः अवैध तमंचा के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार, मिली सलाखे
August 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संग्रामपुर और अमेठी थानों में चोरी, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। रविवार को थाना संग्रामपुर पुलिस टीम ने जुर्म -जुराईम अभियान के तहत क्षेत्र के गडेरी मोड विशेश्वरगंज के पास आशीष द्विवेदी पुत्र राजा राम द्विवेदी निवासी गड़ेरी थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। आशीष द्विवेदी के पास 315 बोर का नाजायज देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। आशीष द्विवेदी पर कुल 20 आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है जिसमें एक कोतवाली अमेठी और एक पीपरपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत हुआ है शेष 18 मुकदमा थाना संग्रामपुर में पंजीकृत हुआ है। अभियुक्त को लेकर थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एससी एसटी मारपीट लूट जैसे जघन्य अपराधों में आशीष द्विवेदी पर थाना संग्रामपुर में 18 मुकदमा दर्ज किए गए हैं। वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा कांस्टेबल विजय पाल, हरवेन्द्र सिंह, अनुराग अवस्थी और अनुज कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
