सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा के बेलसौना में खराब मौसम के बावजूद समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बेलसौना के बाबूगंज बाजार में आयोजित जन जागरूकता महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 11 बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं के साथ बच्चों की मौजूदगी ने आयोजन को जनसभा का स्वरूप दे दिया।
महासम्मेलन में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। परमात्मा यादव ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को प्राथमिकता दी है।
कार्यक्रम में फौजी विंग की भी विशेष उपस्थिति रही। सेवानिवृत्त सैनिकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा वर्ष 1998 में सैनिकों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने बताया कि सैनिकों के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने तथा सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर उस दौर में महत्वपूर्ण पहल की गई थी। सैनिकों से जुड़े इन कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने समाजवादी सरकार की नीतियों की चर्चा की।
सम्मेलन में महिलाओं ने भी खुलकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महिला कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आगामी चुनाव में च्क्। की एकजुटता को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि साइकिल चुनाव निशान पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को समर्थन देकर विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा बाजीगर ने सम्मेलन में पहुंची महिलाओं, पुरुषों, बच्चों तथा क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए कहा कि खराब मौसम में भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना जनता के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नफीसा खातून, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉ. राजेंद्र यादव सेक्टर प्रभारी, शर्मिला यादव, शकील अहमद, सुमित्रा यादव, उर्मिला सरोज, प्रेम कुमार प्रधान बजेठी, टोनी खान, जैसराज सरोज, संसरीपुर के सुफियान, युवा सपा नेता प्रेमचंद सरोज, अली अहमद, नसीरुद्दीन सिद्दीकी, जसीम खान प्रधान संसारी, आत्माराम पाल, मिद्दे भाई, शिवबरन यादव प्रधान मीरानपुर, दिलीप वर्मा, मलिक सुफियान, इसरार प्रधान, नंदलाल गौतम, सुरेश प्रधान, बबलू बीडीसी, अशफाक, शकील अहमद, गुड्डू वर्मा, सिराज बीडीसी खजुरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
मंच संचालन अधिवक्ता हरिकेश यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं और अतिथियों का परिचय कराते हुए सम्मेलन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
खराब मौसम के बीच भी बाबूगंज बाजार में उमड़ी भीड़ ने सम्मेलन को खास बना दिया। खासकर महिलाओं और युवाओं की सक्रिय मौजूदगी ने सपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया। सम्मेलन का समापन पार्टी संगठन को मजबूत करने, च्क्। की एकजुटता बनाए रखने और साइकिल चुनाव निशान के प्रत्याशी को विजयी बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
