Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः स्वाइन फ्लू से जंग लडने के लिए मेडिकल कॉलेज ने की तैयारी! किसी को भी सर्दी-जुकाम-खांसी बुखार व सांस फूलने की शिकायत हो तो फौरन नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें-सीएमएस


सुल्तानपुर। स्वाइन फ्लू से दो-दो हांथ करने के लिए मेडिकल कॉलेज पूरी तरह एलर्ट मोड पर है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डां.प्रियांक वर्मा ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अभी तक पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड में 10बेड सुरक्षित करने के साथ ही आवश्यक औषधि तथा डॉक्टरों की टीम को एलर्ट मोड पर रखने की बात कही है,साथ ही प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा ने बताया की अतिशीघ्र आठ बेड स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए और बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है,वही मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसी गुप्ता ने बताया की यदि किसी को सर्दी,खांसी,बुखार या सांस फूलने की शिकायत हो तो फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल जाए, साथ ही ऐसे मरीजों को भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए, मरीज व आम लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए तथा हांथ मिलाने से बचना चाहिए सीएमएस डां.अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया की स्वाइन फ्लू में भी उतना ही एहतियात बरतना होगा जितना कोरोना के समय किया गया था,डां.अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया की घबराए नहीं अफवाहों पर ध्यान न दे,यदि किसी को खांसी,बुखार,सर्दी,या सांस फूलने की शिकायत है तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाए डाक्टर की सलाह ले यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण है तो जांच व ईलाज करवाएं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |