Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी का मनाया गया जन्मोत्सव


प्रतापगढ़। जिले में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया । राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कचेहरी ट्रेजरी चैराहा पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चैक पर एकत्रित हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया । प्रदीप शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि हमारे संगठन के अथक प्रयास से पंडित जी के सम्मान में ट्रेजरी चैराहे पर लगी मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल का नामकरण पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चैक करने की मांग पर नगर पालिका परिषद द्वारा इस चैक का नाम पण्डित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय चैक दर्ज किया गया ।पण्डित जी ने जिले भर में दर्जनों विद्यालयों की स्थापना कर गरीब कमजोर लोगों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया उनकी इच्छाशक्ति कार्यशैली अनुशासन सदैव जनपदवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत रहेगी । इस अवसर संगठन के संरक्षक आदित्य मिश्र एडवोकेट,उत्कर्ष मिश्र एडवोकेट,इशांत उपाध्याय एडवोकेट,रत्नेश शुक्ल एडवोकेट, आशू दुबे एडवोकेट,राजेशचन्द्र दुबे एडवोकेट,आशीष शुक्ल एडवोकेट,अभिषेक सिंह एडवोकेट,अमन मिश्र एडवोकेट,मर्कंद शुक्ल एडवोकेट, हनुमान मंदिर के महंत जी दीपू मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |