Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जमीन कब्जे का विरोध करना पड़ा भारी, 62 वर्षीय महिला से मारपीट, घर में घुसकर हमला और चेन छीनने का आरोप


प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव मसवन की रहने वाली 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने सगे देवर और देवरानी पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने, गले से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता कुसुम पाण्डेय पत्नी गिरिजाशंकर पाण्डेय का कहना है कि सोमवार को सुबह करीब 10 बजे उनके सगे देवर रविशंकर पाण्डेय और देवरानी संजू पाण्डेय उनकी जमीन पर कंटीले तार लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारा पीटा।

पीड़िता का आरोप है कि जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागीं, लेकिन दोनों आरोपी घर में घुस आए और वहां भी उनके साथ मारपीट की। इस दौरान गले में पहनी करीब दो तोला सोने की चेन भी छीन ली गई। आरोप है कि जाते समय दोनों ने धमकी दी कि यदि घटना की शिकायत पुलिस से की तो जान से मार देंगे।

मारपीट में महिला के हाथ, गाल और कान के पास चोटें आईं, जबकि दो दांत भी हिल गए। घटना के बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराने की सलाह दी।

महिला ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी संपत्ति विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल महेशगंज थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |