अमेठीः ‘वंदे मातरम’ के अपमान के विरोध में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
August 16, 2026
अमेठी। भारतीय जनता युवा मोर्चा अमेठी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम’ के अपमान के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय से गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर एकजुट होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातर’ का गायन किया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक व्यवहार को युवा मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव मुखर होकर अपनी आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष भाजपा अमेठी सुधांशु शुक्ल, जिला महामंत्री विषुव मिश्र, जिला मंत्री विकास पटेल, अरुण राजा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अभिषेक सिंह, जिला महामंत्री शिवम् मिश्र, उत्कर्ष, राजीव तिवारी, अतुल तिवारी, आदेश पांडेय, संतोष, दिवाकर, सूरज, आशुतोष, शुभ, अमन विक्रम, आलोक मौजूद रहे।
