Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पति की हत्या का सनसनीखेज मामला! आरोपित महिला को भेजा गया जेल ! नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर साड़ी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट


लौहरपुरी गांव की घटना ने रिश्तों को किया शर्मसार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी महिला सलाखों के पीछे


पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लौहरपुरी में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली सनसनीखेज हत्या की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला ममता को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया गया। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर आक्रोश बना हुआ है।पुलिस के अनुसार आरोप है कि महिला ने पहले अपने पति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया। जब वह अचेत हो गया तो आधी रात के समय साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी।इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि घर में मौजूद मासूम बच्चों ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चों की बेबसी और परिवार का दर्द देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक जांच, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर  उसे जेल भेज दिया गया।इस सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में कभी हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्ष एवं साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |