Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बालाजी धाम अलीगंज में 4 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव! गुरु पूजन, दीक्षा, यज्ञ, विशाल भंडारा और विशेष आरती के साथ भक्तिमय होगा आयोजन


पीलीभीत। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान देने वाले पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री बालाजी धाम, अलीगंज में 4 अगस्त को भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महंत दीपक शर्मा के संरक्षण एवं सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।महंत दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे विधि-विधान के साथ गुरु पूजन से होगा। इसके उपरांत वे अपने शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को दीक्षा प्रदान कर गुरु मंत्र देंगे तथा आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें विश्व कल्याण, राष्ट्र की उन्नति, समाज में सुख-शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ श्रद्धालु आहुतियां अर्पित करेंगे।

यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

सायंकाल श्री बालाजी महाराज की विशेष आरती होगी, जिसमें पूरा धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन होगा।

महंत दीपक शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं और गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम अवसर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |