Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः आज हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय, प्रथम सावन सोमवार पर जनपद पूरी तरह तैयार


दूधिया रोशनी से जगमगाए मंदिर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चाक-चैबंद इंतजामय प्रशासन और पुलिस ने किया संयुक्त निरीक्षण


पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जनपद पूरी तरह शिवमय हो उठा है। रविवार देर शाम तक प्रमुख शिवालयों, विशेषकर प्राचीन गौरीशंकर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी झालरों और दूधिया रोशनी से भव्य रूप दिया गया। मंदिरों का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्गों एवं शिवालयों के आसपास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं अवैध कब्जा अथवा बाधा पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध बना रहे।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव  के निर्देशन में सीओ सिटी, एसडीएम सदर एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने गौरीशंकर मंदिर और मंडी समिति परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने भी थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरीशंकर मंदिर का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

सावन के प्रथम सोमवार को लेकर पूरे जनपद में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत वातावरण है। देर रात से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। ष्हर-हर महादेवष् और ष्बम-बम भोलेष् के गगनभेदी जयघोषों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा है। प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण जलाभिषेक के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |