बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
August 02, 2026
बीसलपुर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में नशा मुक्ति के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले महाविद्यालय के स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने जीवन में कभी कोई नशा न करने और न किसी को करने देने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं के लिए इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें बोलते हुए डॉ0 पवन त्रिवेदी ने युवाओं को नशे की लत और नशे से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कभी-कभी हमें अहसास भी नहीं होता कि हमें जीवन में कब नशे की लत लग गयी। यह नशा अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार और समाज को भी क्षति पहुंचाता है। उसके बाद प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर डॉ0 जगदंबा कुमार गोंड, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार, आकाश, निशा, प्रांजल, शीतल, शिवम, गौतम आदि उपस्थित रहे।
