Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बेटी के इंस्टाग्राम पर अश्लील एडिट वीडियो डालने का आरोप, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित रूप से अश्लील एडिट वीडियो अपलोड करने और विरोध करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार, गांव निवासी टेकचंद पुत्र मनीराम का दामाद मुकेश निवासी ग्राम मुडैला थाना गजरौला उसकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने साथ एडिट कर अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा है। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत टेकचंद से की तो आरोप है कि टेकचंद अपने भाई और मुकेश के साथ लाठी-डंडे एवं तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गया। वहां आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बेटी को भी धमकाया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |