शुकुलबाजार: साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
August 03, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम किश्ती नगर सुबेहा निवासी अरुण कुमार पुत्र राम नेवाज ने बताया कि वह रविवार 2 अगस्त को शुकुल बाजार कस्बे के साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी-41 बीए-9203) बाजार में खड़ी की थी। खरीदारी के बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर बाइक बरामद कराने की मांग की है। घटना से बाजार आने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार में चोरी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रभावी निगरानी व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)