संग्रामपुर: मानसून में कई बीमारियों का होता है जन्म
August 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह के संक्रमण और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा पैदा कर सकता है डेंगू मलेरिया वायरल फीवर और पेट के संक्रमण जैसी बीमारी आदि जनित हो रही है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सोमवार को लगभग 500 मरीजों का उपचार किया गया।इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी इनमें 40 गर्भवती महिला भी शामिल हैं। हालांकि देखा गया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रभारी डॉ संतोष सिंह द्वारा ओपीडी में पंजीकृत पूरे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते लगभग 3बजे तक देखा गया । लेकिन वही इसी अस्पताल में लैब कक्ष में अपने सही समय अपराह्न 2 बजे ताला लटक जाता है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि बारिश गर्मी से राहत ठंडक लेकर आती है लेकिन यह मौसम संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं ,वायरस और मच्छरों के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है नमी बढ़ने पानी जमा होने और खान-पान में लपरवाही के कारण बीमारियां पैदा होती है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में सोमवार को सबसे अधिक ओपीडी रहती है आज लगभग 500 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इनमें अधिकतर बुखार जुखाम खांसी शरीर दर्द व पेट दर्द के मरीज अधिक मिले वही लगभग 40 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
