प्रतापगढः शिव पुराण कथा के समापन एवं पूर्णाहुति व भंडारे में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब
August 11, 2026
प्रतापगढ़।जनपद के कोहड़ौर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत लखीपुर वार्ड में रवि कुमार जायसवाल के कुशल संयोजन में मुख्य यजमान के रूप उनके पिता मनीराम एवं माता सुमन देवी द्वारा उनके पैतृक आवास लाखीपुर में आयोजित शिव पुराण कथा का श्रवण श्री धाम वृंदावन से पधारे हुए कथाव्यास पं0 रामनजर जी ने कराया। उक्त कथा के दौरान कथाव्यास जी जब शिव पुराण का वर्णन करते थे तो श्रोता के रूप उपस्थित शिवभक्त मंत्रमुग्ध हो जाते थे। बुजुर्ग बताते हैं कि श्रावण माह में जिसके ऊपर भोलेनाथ की बहुत बड़ी कृपा होती वही शिव पुराण कथा सुन पाता है। बता दें कि लोगों को बहुत ताज्जुब था कि श्रावण माह में उक्त कथा के दौरान ईश्वर की असीम कृपा से भी बारिश नहीं हुई,इस कृपा को लोगों ने शिव महिमा बताया। 1 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक की शिव पुराण कथा में कथाव्यास पं0 रामनजर जी ने बहुत ही मार्मिक तरीके से शिव भक्तों को शिव पुराण कथा का श्रवण कराया। शिव पुराण का समापन 9 अगस्त को हुआ और हवन पूर्णाहुति व विशाल भंडारा 10 अगस्त को संपन्न हुआ जिसमें हजारों शिवभक्तों ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कथा का क्षेत्र में चर्चा है कि श्रावण मास में मनीराम उमर वैश्य द्वारा आयोजित शिव पुराण कथा बहुत ही अच्छे कथाव्यास के मुखारबिंद से भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। उक्त अवसर पर शिक्षक भानुप्रकाश दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाशंकर दुबे, समाजसेवी धनंजय पांडेय, विपिनचन्द्र मिश्र एडवोकेट,पूर्व प्रधान पवन जायसवाल, आरएसएस नेता कार्तिकेय दुबे, पत्रकार एवं अहिप के विभागाउपाध्यक्ष अमित मिश्र, पत्रकार विनोद पाठक, पत्रकार अश्वनी तिवारी,करुणाशंकर शुक्ल,एवं यजमान परिवार के कुलदीप कुमार,शिवम,सत्यम,विपिन,कान्हा,माधव, रुद्र जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
