प्रतापगढ़। जिले में अधिशासी अभियन्ता शारदा सहायक खण्ड-51 आशुतोष सारस्वत ने शारदा सहायक संगठन के अंतर्गत शारदा सहायक खंड-51 प्रतापगढ़ में पीआईएम एक्ट के तहत जल उपभोक्ता समितियोंध्कुलाबा समितियों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख (अनन्तिम) प्रकाशन एवं निरीक्षण 11 अगस्त 2026 को कार्यालय शारदा सहायक खंड-51 प्रतापगढ़ तथा पिम प्रकोष्ठ में कर दिया गया है।
उन्होने मंगलवार को बताया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली में दावे एवं आपत्तियां 11 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली की पूरक सूचियों की तैयारी एवं छपाई 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक की जाएगी। निर्वाचन नामावली का जन-सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होने जल उपभोक्ता समितियों के सामान्य निर्वाचन के लिए संबंधित कृषकों एवं मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर लें। यदि किसी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति हो तो उसे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध ढंग से उसका निस्तारण किया जा सके।
.jpg)