Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढःचिकित्सक की लापरवाही से हुई मरीज की मृत्यु, पुलिस से शिकायत


कुंडा/प्रतापगढ़ । निजी अस्पताल के चिकित्सक के लापरवाही पूर्वक इलाज करने से एक मरीज की अस्पताल के अंदर ही मृत्यु हो गई। जिससे मृतक के परिजनों ने अस्पताल में घुसकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मृतक के परिजनों को समझाबुझाकर मामलें को शांत कराया। मृतक के पुत्र ने पुलिस चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले बल्लू पुत्र अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे उनके पिता अशोक कुमार की तवियत खराब हुई तो उन्होंने अपने पिता को कुंडा नगर पंचायत में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां पर अस्पताल के मालिक ने उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करके उनका इलाज करना शुरू कर दिया लेकिन चिकित्सक के इलाज से उनके पिता की तबियत में  कोई सुधार नही हो रहा था तो वे बार-बार चिकित्सक को मरीज को डिस्चार्ज करने का अनुरोध कर रहें थें लेकिन चिकित्सक अपने निजी फायदे के लिए उनके पिता को डिस्चार्ज नही कर रहा था। बल्लू का आरोप है कि चिकित्सक की मनमानी और लापरवाही पूर्वक इलाज करने से उनके पिता की असमय ही मौत हो गई। बल्लू ने अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय अस्पताल संचालक के रसूख के आगे मामलें में  लीपापोती करने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |