Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: देशी तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


भांवरकोल/गाजीपुर। पुलिस ने सोमवार की सुबह वीरपुर गांव के निकट चकभागो नहर पुलिया के पास से शेरपुर कला निवासी अनीश चैधरी को एक देशी तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान वीरपुर गांव के निकट चकभागो नहर पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनीश चैधरी निवासी शेरपुर कला बताया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल अध्ययन गांधी और राहुल कन्नौजिया शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |