सुलतानपुर। कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चैकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चैधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम।
