Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: सादात पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा ,चोरी के माल सहित चोर गिरफ्तार


गाजीपुर।  जनपद की  सादात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

बताते चलें कि 20 अगस्त को परविन्द  विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी बरेहता थाना सादात की दुकान का ताला तोड़कर दुकान पर रखा सामान लैपटाप, मोबाइल फोन, 13 पीएस कीपैड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व सात हजार रुपए नगद चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान रविवार को उपनिरीक्षक सन्तराम यादव थाना सादात गाजीपुर मय पुलिस टीम द्वारा चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र घुरफेकन यादव निवासी ग्रा0 भीमापार थाना सैदपुर गाजीपुर को चोरी गये माल, दो मोबाइल फोन मय बैट्री, चार्जर व इयर फोन तथा पांच हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |