Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रोहिणी में अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप,टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटर्स और पुलिस के बीच एनकाउंटर


राजधानी दिल्ली के रोहिणी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुर्गों का पुलिस से एनकाउंटर हुआ है। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने ताजपुरिया गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। यह एनकाउंटर कंझावला थाना क्षेत्र के कराला इलाके में हुआ। आरोपियों की पहचान विशाल और राहुल के रूप में हुई है। वहीं अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में जब लोगों को एनकाउंटर की खबर मिली।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात रोहिणी के UER हाईवे पर पुलिस को टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो गुर्गों के आने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों बदमाशों की नजर पुलिस पर पड़ी दोनों फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन राउंड गोली चली जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगी हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुई हरीश माथुर की हत्या की वारदात में शामिल थे। हत्या के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहले रोहिणी क्राइम ब्रांच ने 30 जुलाई को एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के एक सहयोगी सहित दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ तब हुई जब आरोपी खेड़ा खुर्द की तरफ से आते हुए रोहिणी के सेक्टर-29 के पास स्कूटर से जा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही दोनों आरोपियों को रास्ते में रोकने की कोशिश की, वैसे ही उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। थोड़ी देर तक चली गोलीबारी के बाद, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला कि दोनों संदिग्ध पूठ खुर्द में हुए चर्चित जोगिंदर डबास हत्याकांड में शामिल थे और हिमांशु भाऊ गैंग के सहयोगी विक्की हडल और डाकू कुलासी के द्वारा इन्हें दो से तीन जगहों पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी मिली थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |