Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हर घर तिरंगा अभियान के तहत वृद्धाश्रम में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को महुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ यात्रा निकाली। सभी बुजुर्गों ने देश की एकता अखंडता और राष्ट्र प्रेम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री नागेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान, गौरव का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावनाओं को और सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी श्री रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि तिरंगा हमारे देश व राष्ट्र की शान और सम्मान का प्रतीक है तथा हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखें। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र,अतुलसिंह,जयराम,शिव बाबू, साक्षी,भारतीय सचान,बलबीर कुमार, कंचन पांडे,प्रीति, तारावती, सुनील कुमार,शिवचंद शुक्ला, पंकज आज उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |