Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः ब्रह्मदेव जागरण मंच ने आयोजित किया रुद्राभिषेक कार्यक्रम


प्रतापगढ़। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के गगन भेदी उद्घोष के साथ ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वाधान में रविवार को 198 जोड़े का दिव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र नारायण तिवारी जी के संयोजकत्व में प्रातरू 9 बजे से मां बेल्हा देवी धाम सई नदी के उत्तर स्थित सच्चा आश्रम प्रांगण में आयोजित रुद्राभिषेक में पुजारियों द्वारा श्री सच्चा बाबा आश्रम स्थित श्री शिव मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से भगवान शिव, माता पार्वती व शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। वहीं, सामूहिक रुद्राभिषेक के चलते कई पालियों में 198 जोड़ों ने रुद्राभिषेक किया। उपस्थित महिलाओं ने शिव महिमा के भजन गाकर शिव भक्तों को भाव विभोर कर दिया। रुद्र महायज्ञ मे श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर मंगल कामना की। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश दूबे, रमा पति मिश्र, इं. धर्मराज पाठक, महिला शक्ति अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा पाण्डेय, श्रीमती विभा तिवारी समेत दर्जनों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |