Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः हर घर तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे, माय भारत स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा! कलेक्ट्रेट से नेहरू पार्क तक निकली भव्य रैली, नागरिकों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के प्रति किया जागरूक


पीलीभीत। जिला प्रशासन के तत्वावधान एवं मेरा युवा भारत, के समन्वय से मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली नेहरू पार्क तक पहुंची।

रैली में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों की टीम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए युवाओं ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। तिरंगा रैली ने जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |