Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

स्वतंत्रता दिवस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न


मुरादाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय, साईं हॉस्पिटल के पीछे, मुरादाबाद के कार्यालय प्रांगण के बाहर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा प्रभारी श्री रवि चौधरी जी द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रवि चौधरी जी ने सभी देशवासियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं। रवि चौधरी जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश की एकता, भाईचारे और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, विधानसभा 28 अध्यक्ष मुजाहिद, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी, जिला सचिव मोहम्मद सलीम, रिक्शा यूनियन अध्यक्ष रोहित, कार्यकर्ता सूरज, जिला सचिव मोहम्मद फहद, महानगर उपाध्यक्ष मोनू सैनी, जिला मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, महानगर उपाध्यक्ष पिंटू, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने देश की तरक्की, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और मजबूत लोकतंत्र के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |