Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा बैंक व एटीएम की सघन चेकिंग


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में बैंक, एटीएम तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की। साथ ही बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना लम्भुआ की टीमों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया।चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई का प्रावधान रखा गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना लम्भुआ या नजदीकी पुलिस चैकी पर दें।यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस की निरंतर सतर्कता और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |