Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत


मड़िहान/मिर्जापुर। पटेहरा पुलिस चैकी क्षेत्र के रजौहां गांव में बुधवार की देर रात दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब कच्चा मकान सो रहे दंपति के ऊपर गिर पड़ाऔर उसी में दबकर दोनों की मौत हो गई।

रजौहा गांव निवासी रमाशंकर 70 वर्ष उनकी पत्नी अशोक कुमारी 65 वर्ष अपने कच्चा मकान में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे रात भर लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया जिसमें दोनों दब गए मकान गिरने की जानकारी जब तक हुई तब तक बगल में टीन शेड के नीचे सोया बेटा अजय दौड़कर पहुंचा तो गांव वालों को सूचना दिया गांव वाले मिलकर मलवा हटाने लगे और तकरीबन आधे घंटे बाद दोनों को मलबे से बाहर निकल गया और आनन फानन में मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस कार्यवाई में जुड़ गई है। घटना के बाद स्वजन रो रो कर बेहाल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |