पीलीभीत। वर्ष 2013 की भर्ती से जुड़े प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट के निर्णय के बाद शनिवार को प्रधानाचार्य परिषद, पीलीभीत की ओर से सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र गंगवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी और मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से संबंधित मामले की स्थिति स्पष्ट होने के साथ शिक्षा जगत में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने डॉ. गंगवार के नेतृत्व, शैक्षिक कार्यों और विद्यालय के विकास में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविदों ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।सम्मान समारोह में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अखलाक हसन खां, जिला मंत्री डॉ. योगेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रोहतास गंगवार, नरेंद्र सिंह, राजेश गंगवार, डॉ. जावेद अहमद, फिरोज खान, श्रीमती सुमन देवी, आशीष गंगवार सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
