Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बीकेयू (टिकैत) का बढ़ा जनाधार, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन


जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी का नोटों की माला पहनाकर भव्य स्वागत, बोले किसानों के हक की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी


पीलीभीत। जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का संगठनात्मक विस्तार लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन की किसान हितैषी नीतियों एवं जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों के शामिल होने से संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी इलियास भाई (इलियास जी) ने जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी का नोटों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद संगठन से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और उन्हें किसान हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हमेशा किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ यह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन में लगातार बढ़ रही सदस्य संख्या इस बात का प्रमाण है कि किसान अब अपनी आवाज को और अधिक मजबूती के साथ बुलंद करना चाहते हैं। नए साथियों के जुड़ने से संगठन की ताकत बढ़ेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी और किसान हित सर्वोपरि रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |