Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः डेढ़ महीने से बंद मकान में सेंध, लाखों का माल-जेवर समेट ले गए चोर! पिपरिया दुलई में दीवार तोड़कर घर में घुसे बदमाश, कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए


पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में करीब डेढ़ महीने से बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बेखौफ चोरों ने मकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सामान व सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। लंबे समय से मकान बंद होने के कारण चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।

परिजनों के अनुसार वह करीब डेढ़ महीने पहले परिवार के साथ काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था और घर पूरी तरह बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरों की तलाशी ली और एक कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिए।

चोरी की जानकारी 19 अगस्त को उस समय हुई, जब अजय पाल की भतीजी की नजर मकान की टूटी दीवार और ताले पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने चाचा को दी। सूचना मिलने के बाद अजय पाल गुरुवार  को परिवार के साथ गांव पहुंचे और घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए  सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, दीवार टूटी हुई थी और कमरे का ताला भी टूटा मिला।

परिजनों ने घर की जांच की तो एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके और तीन जोड़ी चांदी की पायलें गायब मिलीं। इसके अलावा अन्य कीमती सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान और जेवरात की कीमत लाखों रुपये में है।

चोरी की वारदात ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब डेढ़ महीने से मकान बंद होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर दीवार तोड़ी और घर के अंदर दाखिल होकर सामान खंगाल डाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का प्रयास है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके। पीड़ित की ओर से मामले में तहरीर भी पुलिस को दी गई है।

कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि मकान में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |