Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दबोचा! मां की गैरमौजूदगी में 13 वर्षीय किशोरी से वारदात का आरोप


पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे घटना हुई। आरोप है कि किशोरी की मां बाजार गई हुई थी। इसी दौरान घर में मौजूद उसके सौतेले पिता  ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। पहली शादी से उसकी 13 वर्षीय बेटी है। पति की मृत्यु के बाद करीब चार वर्ष पूर्व उसने  दूसरी शादी की थी। महिला का आरोप है कि  सौतेला पिता करीब एक वर्ष से उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था।

मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सतीश कुमार, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी ध्रुव कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |