Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा आज गौरीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ फल मंडी तिराहा से हुआ जो सड़क मार्ग से होते हुए गौरीगंज ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एवं अमेठी जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित जनपद के सभी जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |