Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः देशभक्ति के रंग में रंगा अमेठी! हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली


अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी संजय चैहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ज्योति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पैदल चलकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चैहान ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, सम्मान और कर्तव्यबोध का प्रतीक है। तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सभी जनपदवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मानपूर्वक किया जाए।” जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने जनपदवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि “तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके सम्मान और मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपदवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें तथा स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।” रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में अधिकारियों ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के गौरव को बढ़ाएं और ष्हर घर तिरंगा अभियानष् को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |