संग्रामपुरः छज्जे के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखो पर हांथ साफ
August 13, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र के उत्तर गांव के पूरे दयाल निवासी प्रेम कुमार तिवारी के घर में बुधवार रात चोरों ने छज्जे के रास्ते घुसकर हजारों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, चोर रात करीब एक से तीन बजे के बीच घर के पीछे से छज्जे पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान में एक सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की सलाई, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब 25 हजार रुपये नकद शामिल हैं। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
