Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान! “हम झारखंड के छात्रों के साथ एकजुटता में खड़े हैं!”


झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी एंबुलेंस से झारखंड विधानसभा तक के मार्च में शामिल हुए हैं. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लिए हुए देखा गया.

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी समर्थन दिया है. उन्होंने देवेंद्रनाथ महतो का वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा, “हम झारखंड के छात्रों के साथ एकजुटता में खड़े हैं!” झारखंड में प्रोटेस्ट को सीजेपी समर्थन दे रही है. उसके प्रतिनिधि आंदोलन में शामिल हैं.

झारखंड में प्रदर्शकारी कई बैरिकेड्स को तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचे हैं. इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. वहीं तिरंगा और प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए.

छात्रों के मार्च को लेकर अधिकारियों ने बताया कि निषेधाज्ञा लागू करने के अलावा, लगभग 4 किलोमीटर लंबे पूरे रास्ते पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स, इंडियन रिज़र्व बटालियन, ज़िला पुलिस और QRT के 1,500 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया गया है.

उन्होंने कहा कि शहर के ज़्यादातर स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सरकार ने प्रदर्शनकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की है, लेकिन गतिरोध तोड़ने में नाकाम रही है. बातचीत के आखिरी दौर के बाद, सरकार ने कहा कि उसने प्रदर्शनकारियों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली हैं.

हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने जिन 13 परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी, उनमें से केवल तीन को रद्द करने पर सहमति जताई है. JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "जब तक CBI जांच की हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम कोई समझौता नहीं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |