बानी व नाजिम-ए-आला मौलाना इमरान रजा कादरी और सदर मुदर्रिस मुफ्ती इरशाद रजा मिस्बाही की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया
शाहबाद । जामियतुल इमाम अहमद रजा शाहबाद में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मदरसे के बानी व नाजिम-ए-आला मौलाना इमरान रजा कादरी और सदर मुदर्रिस मुफ्ती इरशाद रजा मिस्बाही की ओर से इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मदरसे के छात्रों और स्टाफ ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर देश की आजादी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस मौके पर मदरसे के जिम्मेदारों ने विद्यार्थियों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
