शाहबाद। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज शाहबाद, रामपुर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय में राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
