Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


प्रतापगढ़। जिला कारागार प्रतापगढ़ में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरान्त राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। जेल अधीक्षक द्वारा समस्त कर्मिकों को सम्बोधित करते हुये सरकारी योजनाओं को विस्तृत रूप बताया गया। इस अवसर पर कारागार के समस्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों, पी०ए०सी. तथा पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय योगदान दिया। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी द्वारा महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों एवं उनके बच्चों को फल एवं कारागार चिकित्सालय में भर्ती समस्त बन्दियों को मिष्ठान वितरित किया गया। सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में बंदियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बन्दियों एवं कारागार कार्मिकों में देश भक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मसंयम और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कारागार प्रशासन बंदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |