कन्नौज। आज जनपद कन्नौज के ठठिया मंडल एवं कन्नौज देहात मंडल मे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मे बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक हाथों मे तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा मे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं मे राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर मे मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोहों के क्रम मे ऐसी यात्राएं नागरिकों मे राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करती हैं।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजन अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय श्याम स्वरूप चतुर्वेदी मनोज अवस्थी अशोक सिंह पवन पाल संतराम कटियार सुनील कुशवाह अनुज कठेरिया आशु गौतम कप्तान सिंह चैहान राज भदौरिया लोकेंद्र सिंह ध्रुव मिश्रा संतराम कटियार समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधि युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
