कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूर्व सैनिकों के साथ की। बैठक मे जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रभक्ति देशभक्ति और आन-बान-शान का प्रतीक है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर घर मे तिरंगा लहराए और हर मन मे तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो।
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को केवल एक कार्यक्रम के रूप मे न लेकर जन-जन की सहभागिता का अभियान बनाया जाए। जिले के प्रत्येक घर के साथ-साथ सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अभियान को सफल बनाने मे सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रति पूर्व सैनिकों को 5 से 10 तिरंगा ध्वज वितरित किए ताकि वे अपने क्षेत्र मे लोगों के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर फहराने के लिए वितरित कर सकें। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने पूर्व सैनिकों के साथ तिरंगा रैली मे सहभागिता की। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर गोल कुआं चैराहे पर समाप्त हुई। रैली के दौरान देशभक्ति के संदेश के साथ नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
पूर्व सैनिकों द्वारा रैली के दौरान व्यापारियों एवं दुकानदारों को उनके प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने हेतु ध्वज वितरित किए गए। इस दौरान लोगों मे देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि देश की एकता अखंडता गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव की भावना से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
