प्रतापगढः आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए के लिए है जीवनदायी-विभाग प्रचारक ओमप्रकाश
August 24, 2026
प्रतापगढ़।मालती देवी नर्सिंग होम सदर बाजार प्रतापगढ़ को आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध होने पर भव्य उद्घाटन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य दीपक मिश्रा जी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करके फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है।आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध इस अस्पताल का उद्घाटन केवल एक नए भवन या संस्थान का शुभारंभ नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जब व्यक्ति स्वस्थ होता है, तभी वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में पूरी क्षमता के साथ योगदान दे सकता है।किंतु गंभीर बीमारी के समय उपचार का खर्च अनेक परिवारों के लिए बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाएं आमजन के लिए आशा और विश्वास का माध्यम बनती हैं। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए के लिए जीवनदायी है।विशिष्ट अतिथि आचार्य दीपक मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए “कोई भी गरीब व्यक्ति धन के अभाव में उपचार से वंचित न रहे इसलिए हम सभी स्वस्थ, जागरूक तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”।मालती देवी नर्सिंग होम के निदेशक डॉ जे पी वर्मा ने नर्सिंग होम के आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना में सूचीबद्ध होने पर स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और उपचार को अधिक सुलभ बनाना मेरे जीवन का लक्ष्य है जिसे साकार करूंगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक प्रवीण जी,महेश कुमार गुप्ता शासकीय अधिवक्ता, रवि जैन,उपेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र पटेल,राकेश शर्मा,आशुतोष त्रिपाठी,विकल पांडेय,के पी सिंह,कुलदीप शर्मा, अखिलेश यादव, अभिषेक दुबे, सुधांशु, विमलेश आदि सहित मौजूद रहे।
