प्रतापगढ़। विगत दिनों उन्नाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से कथित रूप चले जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने शान्ति पूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से कोतवाली नगर पहुँचकर नगर कोतवाल सुभाष यादव को लिखित तहरीर सौंपकर जनसुनवाई की पावती प्राप्त की स जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की स
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रगान देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। संवैधानिक पद पर विराजमान उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी को सर्वप्रथम देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए स राष्ट्रगान का अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राष्ट्रगान के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा आचरण किया जाना, जो उसकी गरिमा के विपरीत हो, बेहद गंभीर विषय है। पद और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई नहीं चाहते, बल्कि राष्ट्रगान की गरिमा और देश के संविधान में स्थापित राष्ट्रीय सम्मान की मर्यादा का पालन चाहते हैं। वीडियो में दिखाई दे रही घटना की निष्पक्ष जांच कराकर यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय सम्मान के मूल्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और राष्ट्रगान के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्र,मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद हुजैफ, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, जिला सचिव बैजनाथ यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, नगर सचिव अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह,नूर आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
