Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः महिला आयोग की सदस्य निरीक्षण व संवाद कार्यक्रमों में होंगी आज शामिल


प्रतापगढ़।जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दिनांक 25 अगस्त 2026 को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण, जनसुनवाई और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद के साथ रक्षाबंधन उत्सव में भी शामिल होंगी।

दिनांक 25 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाएगा। इसके बाद पूर्वान्ह 9 बजे वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया जाएगा। पूर्वान्ह 11 बजे मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ पहुंचकर निरीक्षण करेंगी और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी। इसके बाद अपरान्ह 1 बजे विकास भवन में जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां वह आमजन और महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। अपरान्ह 2 बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक में पिछली जनसुनवाई में सामने आए प्रकरणों की आख्या प्रस्तुत की जाएगी और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अपरान्ह 3.30 बजे अफीम कोठी में सदर तहसील क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करेंगी। अपरान्ह 4 बजे रानीगंज कैंप कार्यालय, बभनमयी-रामगढ़ में रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरज ओझा की सहभागिता रहेगी। अपरान्ह 6 बजे निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद सुविधा के अनुसार वह कौशाम्बी के भरवारी स्थित कैंप कार्यालय के लिए रवाना होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |