Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाजारशुकुल: खेत में मवेशी चराने के विवाद में युवक पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार


बाजारशुकुल/अमेठी। थाना क्षेत्र के कस्बा शुकुल बाजार में खेत में मवेशी चराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित  के पिता देवनारायण पाठक की तहरीर के अनुसार, एक दिन पहले उनके बेटे ने खेत में मवेशी चराने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलाए थे। आरोप है कि उसी रंजिश में सोमवार सुबह उनका दूसरा बेटा धर्मेंद्र पाठक (30) बाजार से घर लौट रहा था। प्राथमिक विद्यालय के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |