Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः छात्रों को लगाए गए टीके! विद्यालय में टेटनस-डिप्थीरिया (टीडी) टीकाकरण शिविर आयोजित


शुकुलबाजार/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को एसबी ग्लोबल कान्वेंट स्कूल, बूबूपुर में टेटनस-डिप्थीरिया (टीडी) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक बीसीपीएम उदय राज यादव की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में निर्धारित आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं कोटीडी के टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करते हुए टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी।टीकाकरण अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों को गंभीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि टेटनस और डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीडी टीकाकरण बेहद जरूरी है। सभी पात्र बच्चों का समय पर टीकाकरण कराया जाए, ताकि वे इन बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के नियमित टीकाकरण में पूरा सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |