Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बहाने से घर बुलाकर किशोरी को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने बरामद कर आरोपी को भेजा जेल! इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क होने की बात, पुलिस जांच में दुष्कर्म की पुष्टि


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को बहाने से बुलाकर कथित रूप से बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बंद मकान में छापा मारकर किशोरी को बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को शिकायत दी थी कि नगर के ग्यासपुर मोहल्ला निवासी अफजल नामक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी 17 वर्षीय बेटी से संपर्क किया था। आरोप है कि 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर जाने के बहाने किशोरी को बुलाया गया।

परिजनों का आरोप है कि युवक किशोरी को 12 पत्थर चैराहे से अपने घर ले गया और मकान के कमरों में बाहर से ताला लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए, जिसके बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |