प्रतापगढः आबादी की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, टूटा पैर
August 25, 2026
पट्टी/प्रतापगढ़। जिले के पट्टी तहसील अंतर्गत कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गाँव निवासी जियालाल यादव पुत्र राम किशुन यादव को आबादी की जमीन के विवाद में उनके ही चचेरे भाइयो द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मारपीट करने वालो में रामलाल यादव सत्यनारायण यादव व राधेश्याम यादव पुत्रगण राम विशुन यादव व इंद्रभान यादव पुत्र श्यामलाल यादव शामिल हैं। मारपीट में पीड़ित जियालाल यादव गंभीर रूप से घायल है उसके एक पैर की हड्डी भी टूट गई है। जिसकी सूचना पीड़ित ने थाना कंधई में दिया है लेकिन इसके वावजूद आरोपी अभी भी पीड़ित को धमकी दे रहे है कि अगर कोई कार्यवाही किया तो जान से मार दूंगा पैसा जितना भी लगेगा खर्च दूंगा अब सवाल ये उठता है कि क्या न्याय प्रक्रिया पैसे से तौली जा रही है या फिर कानून व्यवस्था का राज अब सबकी निगाहें कंधई थानाध्यक्ष आदित्य सिंह पर टिकी है कि वो पैसे वालो रसूखदार के आगे नतमस्तक होते है त फिर वर्दी की गरिमा बरकरार रखते हुए न्याय प्रक्रिया को महत्व देकर गुनहगारो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते है।
