Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलक वर्मा को मिली साउथ जोन की कमान, रिकी भुई को बनाया गया उपकप्तान


भारतीय T20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा को घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आगामी सीजन में वह साउथ जोन की कप्तानी करते नजर आएंगे। सिलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। टीम के उपकप्तान के रूप में आंध्र के अनुभवी बल्लेबाज रिकी भुई को चुना गया है।

दलीप ट्रॉफी का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। पिछले संस्करण में साउथ जोन फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे सेंट्रल जोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी प्रदर्शन के दम पर टीम को इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है।

हाल ही में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी, जिसमें तिलक वर्मा भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब उनसे घरेलू क्रिकेट में भी साउथ जोन को खिताब तक पहुंचाने की उम्मीद होगी। साउथ जोन की टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को भी शामिल किया गया है। वहीं कर्नाटक के युवा बल्लेबाज आर स्मरण को भी मौका मिला है। हैदराबाद के प्रतिभाशाली बल्लेबाज के. हिमतेजा भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा शेख रशीद को भी टीम में जगह मिली है। शेख ने हाल ही में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। गोवा के अभिनव तेजराना और तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन. जगदीशन भी टीम में शामिल हैं। जगदीशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह भी हाल ही में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे।

गेंदबाजी विभाग में स्पिन की जिम्मेदारी तनय त्यागराजन और श्रेयस गोपाल संभालेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वत कावेरप्पा और एम. डी. निदीश शामिल किए गए हैं। साउथ जोन अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड नंबर-2 पर खेलेगा। सेमीफाइनल में उसका सामना क्वार्टर फाइनल-2 के विजेता से होगा।

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के. एम. हिमतेजा, आर. स्मरण, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वत कावेरप्पा, एच. अमन खान और एम. डी. निदीश।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |