Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इंडोनेशिया की बोट में आग लगने से बड़ा हादसा, 5 की मौत, और 41 लापता


इंडोनेशिया की एक फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। खोज और बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस फेरी में 271 लोग सवार थे। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी 'बासारनास' के मुताबिक, जब यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से साउथ सुलावेसी के मकासर जा रहा था, तब कैप्टन ने आग लगने की सूचना दी।

जान लें कि सुराबाया, इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वहां से निकली फेरी में आग लगने का हादसा हुआ है। आग लगने के बाद फेरी पर सवार लोग घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। फिलहाल, रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि फ़ेरी में आग कैसे लग गई। ये घटना आज (रविवार को) सुबह हुई है।

बासारनास की ओर से जारी किए गए वीडियो से ली गई इस तस्वीर में, इंडोनेशिया के मदुरा आईलैंड के पास समंदर में यात्री जहाज 'मुतियारा संतोसा 2' में आग लगने के बाद उससे धुआं उठता नजर आया। जिस मदुरा द्वीप के पास ये घटना हुई है वह जावा के उत्तर-पूर्वी तट के पास मौजूद है। फेरी में सवार रहे लोगों को बचाने का प्रयास जारी है।

अफसरों के अनुसार, दुर्घटना की खबर मिलते ही कई रेस्क्यू नावें, कोस्ट गार्ड के जहाज और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समंदर से कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के मुताबिक, जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो यह मालूम करेगी कि आग टेक्निकल खराबी, इंजन में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से लग गई। सभी यात्रियों को बचाने के लिए बिना रुके अभियान जारी रहा। पिछले साल जुलाई में भी इंडोनेशिया में यात्रियों से भरे समुद्री जहाज में आग लग गई थी। इस जहाज में 300 से ज्यादा लोग सवार थे। वीडियो के धू-धू कर जलने का वीडियो सामने आया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |