Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

''सावधान… ख़तरें में है आपकी जान-अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर पैचवर्क (मरम्मत) वाली जगह पर नई दरारें आ गई हैं। यह घटना भारी बारिश के बाद इस हाईवे के एक और हिस्से में 10 मीटर गहरा गड्ढा बनने के ठीक एक हफ़्ते बाद हुई है। ये दरारें उन्नाव के पास एक हिस्से में देखा गया, जहां पहले भी मिट्टी धंसने और कटाव की खबरें आई थीं। बाद में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने पैचवर्क करके उस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की थी।

इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। अखिलेश ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ''सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं''।

इससे पहले 18 अगस्त को मेरठ-प्रयागराज कैरिजवे पर 421वें किलोमीटर के पास एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया था। भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा और उससे लगा तटबंध बह गया था।

594 किलोमीटर लंबे, छह-लेन वाले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी साल 29 अप्रैल को किया था। यह मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है और उत्तर प्रदेश के 12 ज़िलों से होकर गुज़रता है।

इस एक्सप्रेसवे को मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को लगभग 12 घंटे से घटाकर छह घंटे करने के लिए बनाया गया था और इसे राज्य के लिए एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, उद्घाटन के बाद से ही इस प्रोजेक्ट में कई जगहों पर नुकसान की खबरें आई हैं। जुलाई में भारी बारिश के बाद एक्सप्रेसवे को उन्नाव में सोनिक टोल प्लाज़ा से जोड़ने वाली सात मीटर की अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी। तटबंध के पास मिट्टी का कटाव हुआ था और कैरिजवे का एक हिस्सा ढह गया था। बाद में मरम्मत और पैचवर्क किया गया था।

वहीं, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। मृतक की दुखी मां के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है। जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ़्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी मांग बुलंद की है। इस हत्याकांड की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किये जाने की मांग उठ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |